
Pradhanmantri rojgar protsahan yojana | रोजगार प्रोत्साहन योजना 2022 PMRPY Scheme
Pradhanmantri rojgar protsahan yojana | रोजगार प्रोत्साहन योजना 2022 PMRPY Scheme देश में बेरोजगारी की दर तेजी से बढ़ रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाएं आरंभ की जा रही हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जिसका नाम प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना है। इस लेख को पढ़कर आपको इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना क्या है?, इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि
Pradhanmantri Rojgar Protsahan Yojana 2022
Table of Contents
इस योजना नियोक्ताओं को नए रोजगार सर्जन करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आरंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा नियुक्तआ का ईपीएफ तथा ईपीएस का भुगतान किया जाएगा। यह योजना 1 अप्रैल 2018 से आरंभ की जाएगी। पहले यह सुविधा केवल ईपीएस के लिए ही उपलब्ध थी। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 8.33% ईपीएस का योगदान किया जाएगा तथा 3.67% ईपीएफ का योगदान किया जाएगा। प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना का लाभ केवल नए रोजगार के लिए ही उठाया जा सकता है। इस योजना के दोगुने लाभ हैं एक तरफ इस योजना के अंतर्गत एंपलॉयर को रोजगार सर्जन करने पर इंसेंटिव प्रदान किए जाएंगे तथा दूसरी ओर इस योजना के माध्यम से रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।
Pradhanmantri Rojgar Protsahan Yojana 2022
योजना का नाम | प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना |
किस ने लांच की | भारत सरकार |
लाभार्थी | भारत के नागरिक |
उद्देश्य | रोजगार के अवसर उत्पन्न करना |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
साल | 2022 |
सरकार का कंट्रीब्यूशन | ईपीएस में 8.33% तथा ईपी एफ में 3.67% |
कब लॉन्च की | 1 अप्रैल 2018 |
प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना पंजीकरण
Pradhanmantri Rojgar Protsahan Yojana 2022 के माध्यम से श्रमिकों को संगठित क्षेत्र के सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त होंगे। इस योजना का लाभ सभी ईपीएफओ के अंतर्गत पंजीकृत प्रतिष्ठान उठा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत प्रतिष्ठानों के पास लाभ उठाने के लिए श्रम सुविधा पोर्टल के अंतर्गत LIN नंबर होना चाहिए। इस योजना का लाभ कर्मचारी तभी उठा पाएंगे जब उनका आधार यूएएम से लिंक होगा और उनकी सैलरी ₹15000 या फिर उससे कम होनी चाहिए। प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना 2022 का लाभ उठाने के लिए आपको किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आपको केवल आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना होगा।
प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना मुख्य तथ्य
- प्रतिष्ठान इपीएफ एक्ट 1952 के अंतर्गत पंजीकृत होना अनिवार्य है।
- प्रतिष्ठान के पास वैलिड LIN नंबर होना अनिवार्य है।
- पंजीकृत प्रतिष्ठान के पास संगठनात्मक पेन होना अनिवार्य है।
- कंपनी या व्यवसाय के पास एक वैध बैंक खाता होना अनिवार्य है।
- प्रतिष्ठान को ईसीआर प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
- 1 अप्रैल 2016 या फिर उसके बाद कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी होनी चाहिए।
- सभी आवश्यक शर्तों को पूरा करने के बाद सभी नए कर्मचारियों को इस योजना के अंतर्गत कवर किया जाएगा।
- प्रतिष्ठान का पैन तथा लिन नंबर का सत्यापन किया जाएगा।
- यूएएन डेटाबेस के माध्यम से नए कर्मचारी की जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।
- यूएएन सीडेड विद आधार नंबर का भी सत्यापन किया जाएगा। यह सत्यापन यूआईडीएआई या फिर ईपीएफओ डेटाबेस से किया जाएगा।
- नियुक्त की बैंक विवरण को भी ईपीएफओ के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा।
- सभी प्रकार के सत्यापन करने के बाद सिस्टम द्वारा संस्थान को देने वाले राशि की गणना की जाएगी।
- ईपीएफओ द्वारा एक मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम का गठन किया जाएगा। जो मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट को एनालिटिकल रिपोर्ट प्रदान करेगी। जिससे कि इस योजना की कार्यान्वयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक हो सके।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- LIN नंबर
- राशन कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना 2022 में आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने आवेदन फॉर्म को लेकर आएगा।
- आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरनी होगी।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप आवेदन कर पाएंगे।
लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइटपर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको लॉगइन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- आपको इस पेज पर अपना LIN/PF कोड तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- अब आपको साइन इन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप साइन इन कर पाएंगे।
Read More :-
- pradhan mantri awas yojana gramin online apply
- PM Kisan Registration 2022 Apply for Rs 2000 at pmkisan.gov.in
- PM Kisan Status 10th Kist Date, 2000 Rupee Installment Check
- PM मोदी हेल्थ आईडी कार्ड, PM Modi Health ID Card 2022
- PM Kusum Yojana: सोलर पंप पर 90% सब्सिडी
- प्रधानमंत्री रोजगार योजना 2022 | Pradhan Mantri Rojgar Yojana
- आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना 2022 | aatmnirbhar bharat rozgar yojana
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2022 | Pradhan mantri fasal bima yojana
- Pradhanmantri rojgar protsahan yojana | रोजगार प्रोत्साहन योजना 2022 PMRPY Scheme