
सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना 2022 | Surakshit matritva aashwasan suman yojana PMSMASY
सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना | Surakshit matritva aashwasan suman yojana PMSMASY. जैसा की आप सभी जानते है देश की सरकार महिलाओं की स्वास्थय देखभाल हेतु कई तरह की योजनाओं को जारी करती रहती है। 10 अक्टूबर 2019 को राज्य के हेल्थ मिनिस्टर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन जी द्वारा PMSMASY सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत देश में जितनी भी गर्भवती महिलाएँ एवं नए जन्मे बच्चों की सुरक्षा हेतु सरकार इन्हे स्वास्थ्य से जुडी सभी सेवाओं को मुफ्त में प्रदान करेंगी। क्यूंकि कई बार महिलाओं एवं बच्चों को सही स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिलती जिसके कारण उनकी मृत्यु हो जाती है।
Surakshit Matritva Aashwasan Suman Yojana के जरिये जिससे महिलाएं एवं बच्चे को हेल्थ से सम्बंधित निशुल्क सेवा मिलेगी। अगर आप भी योजना का आवेदन करना चाहते है तो लिए आप दी गयी आधिकारिक वेबसाइट suman.nhp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। इस योजना के तहत सभी राज्य के सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रो में हर महीने 9 तारीख को सम्बंधित डॉक्टर की मदद से गर्भवती महिलाओं के पेट में पल रहे बच्चों की मुफ्त में जाँच की जाएगी।
सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना 2022 – PMSMASY
Table of Contents
सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना के तहत वह परिवार रूप से कमजोर होने के कारण अपने परिवार की गर्भवती महिला की सही से देखभाल नहीं कर पाते या जिनके परिवार वाले हॉस्पिटल्स का खर्चा तक नहीं उठा पाते है उन महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत पूरी देखभाल की जाएगी, जिसमे महिला के गर्भवती होने के 6 महीने से लेकर बच्चे के जन्म के 6 महीने तक मुफ्त इलाज, दवाइयाँ, और स्वास्थ्य से सम्बंधित अन्य सेवाएं सरकार द्वारा प्रदान की जाएँगी और इसके अलावा महिला की डिलीवरी के समय घर से हॉस्पिटल तक ले जाने का खर्चा भी मुफ्त में होगा।
प्रसव से पहले गर्भवती महिला चार बार अपना फ्री में चेकअप करवा सकती है जिससे उन्हें अपने होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में पता चलता रहेगा। योजना का लाभ देश के सभी गर्भवती महिला ले सकेंगी इसके लिए उन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन फॉर्म व इससे सम्बंधित जानकारी प्राप्त करनी होगी।
PMSMASY 2022 Highlights
योजना नाम | सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना (PMSMASY) |
योजना की शुरुवात तारीख | 10 अक्टूबर 2019 |
के द्वारा | हर्ष वर्धन जी द्वारा |
लाभ लेने वाले | देश की गरीब गर्भवती महिलाएं |
उद्देश्य | गर्भवती महिला व नवजात शिशु को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं देना |
श्रेणी | केंद्र सरकारी योजना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड |
साल | 2022 |
आधिकारिक वेबसाइट | suman.nhp.gov.in |
PMSMASY लाभ एवं विषेशताएं
- सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के 4 बार का मुफ्त चेकअप का खर्चा सरकार द्वारा उठाया जायेगा।
- महिला के गर्भवती होने के 6 महीने से लेकर बच्चे के जन्म के 6 महीने तक मुफ्त इलाज, दवाइयाँ, और स्वास्थ्य से सम्बंधित अन्य सेवाएं सरकार द्वारा प्रदान की जाएँगी
- महिला इस योजना का लाभार्थी अपनी डिलीवरी से पहले से डिलीवरी के बाद तक होंगी।
- यह योजना 27 मार्च 2021 को पूरे प्रदेश में शुरू की जा चुकी है। इसे शुरू करवाने का जिम्मा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने लिया।
- स्वास्थ्य सुविधा महिलाओं को 1 घंटे के अंदर प्रदान की जाएगी।
- सुमन योजना के अंतर्गत महिला को सुरक्षित डिलीवरी की गारंटी दी जाती है।
- योजना का लक्ष्य महिला व नवजात शिशु की मृत्यु दरों को काम करना है।
- योजना की शुरुवात 10 अक्टूबर 2019 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन जी द्वारा की गयी।
- भोपाल राज्य में इस योजना का परिपालन करने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर भी बनायें गए है।
PMSMASY आवश्यक दस्तावेज
अगर आप भी इस योजना का आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको Surakshit Matritva Aashwasan Suman Yojana से जुड़े दस्तावेज के बारे में जानकारी होनी जरुरी है जिसके माध्यम से आप आसानी से आवेदन कर सकेंगे। योजना से जुड़े दस्तावेज इस प्रकार से है:
आधार कार्ड | निवास प्रमाणपत्र | राशन कार्ड |
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर | बैंक पासबुक | पासपोर्ट साइज फोटो |
इनकम सर्टिफिकेट | वोटर ID कार्ड | पैन कार्ड |
सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप भी योजना का आवेदन करके लाभ प्राप्त करना चाहते है तो गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आप अप्लाई नाउ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के पश्चात आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
- आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों जैसे: अपना नाम, पता, पिता का नाम, लिंग आदि भरना है।
- जिसके बाद आपको फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
- सही जानकारी भरने के बाद एक बार फॉर्म को दोबारा चेक कर ले।
- अब आप सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- जिसेक बाद आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?
सुमन योजना का ऑफलाइन आवेदन करने के लिए महिलाओं को अपने नजदीकी गांव या शहर के हॉस्पिटल्स, स्वास्थ्य केन्द्रो, अपने जिला अस्पताल में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात महिलाओं को हॉस्पिटल्स से सुमन स्वास्थ्य कार्ड प्रदान कर दिया जायेगा। जिसके बाद सुमन योजना से मिलने वाले सभी लाभ एवं सेवाएं महिलाओं को उपलब्ध करा दी जाएँगी।
PMSMASY शिकायत दर्ज कैसे करें?
अगर आप को योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करनी है तो आप ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते है। ग्रीवांस दर्ज करने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- शिकायत दर्ज करने के लिए आप सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद आपके समाने होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको ग्रीवांस के ऑप्शन पर क्लिक करना है। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।
- क्लिक करते ही आपके सामने कंप्लेंट दर्ज का फॉर्म खुल जायेगा।
- यहाँ आप फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे: नाम, ईमेल ID, फ़ोन नंबर, लिंग, राज्य, जिला, फैसिलिटी, शिकायत दर्ज की डिटेल्स, शिकायत और कैप्चा कोड को भरें।
- जिसके बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करते ही आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।
हेल्पलाइन नंबर
यदि आप योजना से सम्बंधित किसी भी तरह की जानकारी जानना चाहते है या आपको किसी भी प्रकार की शिकायत है तो आप हमारे द्वारा दिए गए नंबर् पर कॉल करके संपर्क कर सकते है या दिए गए SMS 5616115 पर मैसेज करके जानकारी प्राप्त कर सकते है।
PMSMASY हेल्पलाइन नंबर: 1800-180-1104
Read More :-
- pradhan mantri awas yojana gramin online apply
- PM Kisan Registration 2022 Apply for Rs 2000 at pmkisan.gov.in
- PM Kisan Status 10th Kist Date, 2000 Rupee Installment Check
- PM मोदी हेल्थ आईडी कार्ड, PM Modi Health ID Card 2022
- PM Kusum Yojana: सोलर पंप पर 90% सब्सिडी
- प्रधानमंत्री रोजगार योजना 2022 | Pradhan Mantri Rojgar Yojana
- आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना 2022 | aatmnirbhar bharat rozgar yojana
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2022 | Pradhan mantri fasal bima yojana
- Pradhanmantri rojgar protsahan yojana | रोजगार प्रोत्साहन योजना 2022 PMRPY Scheme
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 2022 | Pradhanmantri kaushal vikas yojana
- सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना | Surakshit matritva aashwasan suman yojana PMSMASY